फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed including two youth in road accident

हादसों में युवक समेत दो की मौत

Sun, 24 Dec 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two killed including two youth in road accident
हुसैनगंज के 11 मील के पास ट्रैक्टर के नीचे घुसी बाइक - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

हुसैनगंज प्रतिनिधि के मुताबिक थाने के बाबूगंज मजरे जगतपुर आदिल गांव निवासी मेवालाल का बेटा संदीप (21) शुक्रवार की रात किसी काम से निकला था। गांव के बाहर हाईवे पार कर रहा था। तभी उसे ट्रक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची लेकिन देर हो चुकी थी। उसकी मौत हो जाने से एंबुलेंस वापस लौट गई। वह तीन भाइयों कुलदीप, जयदीप से बड़ा था। उसकी बहनों सुनीता, ममता व मां का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन


उधर, हुसैनगंज थाने के शकूलपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (40) तांगे में भूसा लादकर बेचने डलमऊ पुल पार रायबरेली जिला गए थे। रायबरेली के बेसन पुरवा के पास ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। उसका शाम को शव घर आने से कोहराम मच गया। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर भिटारी गांव निवासी नंद किशोर का बेटा अमित और रामप्रकाश का बेटा बिपिन बाइक से सुबह शहर की ओर जा रहे थे। थाने के 11 मील के पास ईंट लदा ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा घुसी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के बीच फंसे बाइक सवारों को बाहर निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने अमित की हालत नाजुक देखकर कानपुर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट न होने से इन्हें सिर में गहरी चोट लगी थी। बकेवर प्रतिनिधि के मुताबिक थाने के मझिलगांव पेट्रोल पंप के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार अंशू कु मार (निवासी पोजेपुर थाना जहानाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हेलमेट नहीं पहने थे। खागा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी अभिमन्यु अपने पिता रामखेलावन को बाइक से लेकर अजुहा से घर लौट रहा था। पूर्वी बाईपास के पास सामने से आए बाइक सवार राजेंद्र निवासी रामपुर थाना थरियांव से सीधी भिड़ंत हो गई।

हादसे में अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे भी डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। इनके पास भी पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे के कैंची मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में चालक खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गए। मलवां प्रतिनिधि के अनुसार कल्यानपुर थाने के मदोखीपुर गांव निवासी राकेश, पिंटू और इनके परिवार का किशोर विजय करन ट्राली रिक्शा में गुगौली गांव से शकरकंद बेचकर घर लौट रहे थे। गुगौली के पास इलाहाबाद की ओर जा रही स्कार्पियो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। स्कार्पियो में एसडीएम लिखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed