{"_id":"69a48a3aec0caac2c702af3c","slug":"two-killed-in-separate-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150251-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
हसवा/जोनिहा। थरियांव और बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार 300 मीटर तक घिसटते चले गए। इसमें बहनोई की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे हादसे में पुत्री की ससुराल से मुंडन संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक मजदूर को डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
हथगाम थाना क्षेत्र के चकभुनगापुर गांव निवासी रमेश, जीजा मनोज कुमार (35) निवासी कालिकन रोड मसवानी के साथ शहर से बाइक पर लौट रहे थे। हाईवे पर थरियांव थाने के हसवा कोल्ड स्टोर के पास एक ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मनोज ट्रक में फंसकर करीब 300 मीटर तक घिसटते चले गए। हेलमेट लगाए बाइक चालक रमेश उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मनोज की मौत हो गई। मनोज के पांच साल के बेटे आदर्श समेत एक बेटी भी है। हसवा चौकी प्रभारी अरुण मौर्या ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।
दूसरे हादसे में गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी मजदूर रामकरन (50) बिंदकी कोतवाली के जबरापुर गांव में पुत्री की ससुराल में मुंडन संस्कार में शामिल होकर रविवार दोपहर बाइक से घर लौट रहे थे। शहर-जोनिहा मार्ग पर शहबाजपुर गांव के पास एक डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। जोनिहा चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर
बिंदकी में रविवार को सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के सिकठ्ठनपुर गांव निवासी विनोद (40) बिंदकी से बाइक पर घर जा रहे थे। खजुहा कस्बे के पास ऑटो से टक्कर में घायल हो गए। जाफराबाद गांव निवासी कमल (21) ई-रिक्शा से जोनिहा जा रहे थे। भवानीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी धीरू (25) बिंदकी से बाइक पर आ रहे थे और खजुहा नहर के पास बिजली के पोल से टकराकर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां विनोद की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।