{"_id":"68af5f070d09b25622095ffd","slug":"two-injured-died-in-road-accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-139722-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में दो घायलों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में दो घायलों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर व औंग थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसों में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। औंग थाने के कस्बा सतेंद्र पत्नी विमला और बेटे यश को बाइक से लेकर बाजार जा रहे थे। एक गेस्ट हाउस के सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई थी।
हादसे में दूसरी बाइक का सवार किशनीखेड़ा गांव का शिवा पासवान और शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में शिवा की मंगलवार रात मौत हो गई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
उधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मिश्रामऊ गांव निवासी शिवम बाइक से 23 अगस्त को शहर आ रहा था। सदर कोतवाली के चौफेरवा के पास बाइकें भिड़ने से घायल हुआ था। कानपुर में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।