फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two Examination Center Dubar in Collective Copy

सामूहिक नकल में दो परीक्षा केंद्र डिबार

Wed, 29 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two Examination Center Dubar in Collective Copy
मदर सुहाग इंटर कालेज परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को डीआईओएस नंदलाल यादव के नेतृत्व वाले सचल दल ने दो परीक्षा केंद्रों में नकल पक ड़ी। दोनों केंद्रों को डिबार करने के लिए बोर्ड को लिखापढ़ी की है। एक केंद्र में सपा के पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा का भतीजा प्रिंसिपल और रिश्तेदार प्रबंधक हैं।
विज्ञापन



पहली पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट संगीत गायन की परीक्षा हुई, जिसमें जिले के सभी केंद्र में कुल 133 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 127 बच्चों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें कुल 11 हजार 576 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 10 हजार 794 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली की परीक्षा में डीआईओएस के नेतृत्व वाले सचल दल ने सरदार पटेल इंटर कालेज साल्हेपुर, जहानाबाद में छापा मारा।
विज्ञापन


यहां पर 12 कक्षों में परीक्षा हो रही थी। कक्ष संख्या 10 में  कक्ष संख्या 12 का कक्षनिरीक्षक अजय सचान कुछ बच्चों के सवाल हल कराते मिले। डीआईओएस के पूछताछ पर उसके विज्ञान शिक्षक होने की पुष्टि हुई। इस केंद्र में प्रिंसिपल सपा के क्षेत्रीय पूर्व विधायक मदनगोपाल वर्मा का सगा भतीजा शैलेंद्र वर्मा प्रिंसिपल हैं और कुछ साल पहले तक पूर्व विधायक खुद प्रबंधक थे। इसके बाद इसी सचलदल ने सर्वोदय इंटर कालेज कसियापुर में छापा मारा। यहां पर एक कक्ष में परीक्षा हो रही थी, जिसमें केंद्र के ही 19 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे। कक्ष के अंदर सचलदल के सदस्य नकल कराते मिले। डीआईओएस ने दोनों केंद्रों को डिबार सूची में शामिल करने के लिए बोर्ड को लिखापढ़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed