फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two died by fever in fatehpur

तिरहार में बुखार से दो और की मौत, अन्य का इलाज जारी

Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two died by fever in fatehpur
अमौली/जाफरगंज बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार से कराहते तिरहार में दो और लोगों की जान चली गई। एक मौत नोनारा में हुई जबकि दूसरी गढ़ी गांव में। एक के बाद एक हो रही मौतों से नोनारा में दहशत बरकरार है। स्वास्थ्य शिविर लगने के बावजूद बुखार का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अमौली ब्लाक के नोनारा गांव के अवधेश कुमार की बेटी कोमल(20) को पांच दिन से बुखार आ रहा था। युवती का इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसी तरह खजुहा ब्लाक के गढ़ी गांव के रहने वाले नईमुन की पत्नी इमामुद्दीन(45) हफ्ते भर से वायरल फीवर की चपेट में थी। जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

रविवार को ज्यादा हालत खराब होने पर महिला को कानपुर के एक निजी हास्पिटल में भर्ती किया गया था। जिसकी बुधवार की तड़के चार बजे मौत हो गई। उधर, अमौली ब्लॉक के नसेनिया गांव में चिकित्साधीक्षक डॉक्टर पुष्कर कटियार की टीम ने 65 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें बुखार के 14 मरीज निकले। सभी का मलेरिया टेस्ट किया गया जो कि निगेटिव पाया गया। इसके अलावा 20 मरीजों का कोविड टेस्ट भी हुआ। इसकी भी रिपोर्ट निगेटिव रही। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि नयोरी जलाल पुर व पनेरुवा मे फागिंग करायी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed