फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Turtle smuggler escapes from Forest Department custody, search continues

Fatehpur News: वन विभाग की हिरासत से कछुआ तस्कर भागा, तलाश जारी

Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Turtle smuggler escapes from Forest Department custody, search continues
फोटो-08-आरोपी उमेश कंजड़। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। रेलवे पुलिस के हाथ लगे कछुआ तस्करों में से एक आरोपी बुधवार को क्षेत्रीय वन रेंज कार्यालय परिसर के बाहर चौकीदार को धक्का देकर सुबह करीब पांच बजे भाग गया। जानकारी के बाद वन विभाग की टीमें कई घंटे तक उसकी तलाश में जुटी रहीं। वन विभाग के रेंजर देर रात तहरीर देकर सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के महेशुआ निवासी उमेश कंजड़ और उसके नाबालिग साले को आरपीएफ और जीआरपी ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। दोनों के पास से छह बैग में 148 कछुए बरामद हुए थे। इन्हें पश्चिम बंगाल तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे आरपीएफ ने कछुओं और दोनों आरोपियों को लिखापढ़ी के बाद वन दरोगा सीमा यादव को सुपुर्द किया था। सदर वन रेंज कार्यालय में दोनों को हिरासत में रखा गया था। बुधवार सुबह करीब पांच बजे शौच का बहाना बनाकर बाहर निकला उमेश कंजड़ चौकीदार जितेंद्र सिंह के साथ निकला था। इसी बीच चौकीदार को धक्का देकर कोहरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। विभिन्न स्थानों पर तलाश की गई। एक टीम आरोपी की खोज में सुल्तानपुर जिले के लिए भी रवाना हुई।
डीएफओ गया दत्त मिश्रा ने बताया कि रेंजर रूप सिंह की ओर से सदर कोतवाली में देर रात तहरीर भेजी गई है। तस्कर के कार्यालय परिसर के बाहर से भागने की जांच कराई जा रही है। साथ ही चौकीदार से पूछताछ की जा रही है।


जुवेनाइल कोर्ट से नाबालिग तस्कर को प्रयागराज भेजा गया

वन विभाग के रेंजर रूप सिंह ने वन विभाग कर्मचारियों की कस्टडी से भागे कछुआ तस्कर उमेश कंजड़ के नाबालिग साले को जुवेनाइल कोर्ट में बुधवार को पेश किया। यहां से न्यायिक अभिरक्षा में बाल सरंक्षण गृह खुल्दाबाद प्रयागराज भेजने का आदेश किया है। वन विभाग की टीम उसे प्रयागराज ले गई है। वहीं तस्करी में मिले 148 कछुओं को वन विभाग ने गड्ढा खोदवाकर रखा है। कछुओं को गंगा नदी में पहुंचाने के लिए रेंजर ने सीजेएम कोर्ट से अनुमति मांगी। इसके बाद कछुओं को बृहस्पतिवार को गंगा में छोड़ा जाएगा।

फोटो-08-आरोपी उमेश कंजड़। स्रोत पुलिस

फोटो-08-आरोपी उमेश कंजड़। स्रोत पुलिस

फोटो-08-आरोपी उमेश कंजड़। स्रोत पुलिस

फोटो-08-आरोपी उमेश कंजड़। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed