{"_id":"627679515f48d044c335e84b","slug":"truck-thana-lapata-fatehpur-news-knp69537163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौरंग लदा सीज ओवरलोड ट्रक चुरा ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौरंग लदा सीज ओवरलोड ट्रक चुरा ले गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के गेट के सामने से सीज ट्रक गायब होने से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा है। ट्रक पर ओवरलोड मौरंज लदी हुई थी। बाद में उसे फैजाबाद पुलिस की मदद से बरामद किया। पुलिस ने ट्रक के दो मालिक और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी सगे भाई हैं। वाहन चेकिंग के दौरान बीती पांच मई की रात मौरंग से लदा ओवरलोड ट्रक को टीम ने सीज किया।
सीज ट्रक को कल्यानपुर थाने के गेट पर खड़ा किया गया। छह मई को ट्रक गायब देखकर पुलिस के होश उड़ गए थे। पुलिस ने ट्रक को एमवी एक्ट में सीज किया था। ट्रक में चालान के एआरटीओ और खनिज विभाग को रिपोर्ट भेजी थी।
कल्यानपुर पुलिस ने फैजाबाद पुलिस से संपर्क किया। फैजाबाद पपरंडा थाना क्षेत्र के मवइया के पास मौरंग लदा ट्रक खड़ा मिला।
थाने के दीवान दिनेश चंद्र की ओर से चालक इंद्रजीत निवासी अधियारी मानकपुर, ट्रक मालिक भाइयों रितेश, विकास निवासी खोजनपुर जिला फैजाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि दूसरी चाबी, बैटरी लगाकर ट्रक को गायब किया गया था। मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।