फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck stolen from Majhilgaon police post, stirred up

मझिलगांव पुलिस चौकी से ट्रक हो गया चोरी, हड़कंप

Mon, 11 Jan 2021 06:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Truck stolen from Majhilgaon police post, stirred up
खागा। डेढ़ महीने पहले दुर्घटना के मामले में कब्जे में लिया गया ट्रक मझिलगांव पुलिस चौकी से चोरी हो गया। सोमवार सुबह ट्रक नहीं दिखा तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने कोतवाली में ट्रक चालक व खलासी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। फजीहत से बचने को आनन फानन दो टीमें बनाकर छापामारी की जा रही हैं।
25 नवंबर 2020 को मझिलगांव चौकी क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बिहार के एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी थी। पुलिस ने ट्रक को पकड़ कर चौकी के पीछे खड़ा करा दिया था।
पांच जनवरी को ट्रक चालक साहेब अली उर्फ साहेब खान पुत्र एजाज खान निवासी बिद्धी चक कोठी जिला गया बिहार को खागा कोर्ट से जमानत मिल गई। शनिवार रात चौकी के पीछे खड़ा ट्रक चोरी हो गया।
विज्ञापन

हैरानी की बात ये रही कि ट्रक चोरी हो गया और पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह ट्रक मालिक का बेटा जब चौकी पहुंचा, तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी परिसर के पीछे ट्रक नहीं होने से हड़कंप मच गया। इस बीच ट्रक मालिक का लड़का शौच करने के बहाने वहां से भाग निकला। मामले की जानकारी चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने कोतवाल को दी।
सुबह ही सीओ खागा अंशुमान मिश्र ने कोतवाली पहुंचकर घटना की पड़ताल की। इसके बाद चौकी प्रभारी की तरफ से चालक साहेब अली व खलासी मोहम्मद जबीउल्ला खां पुत्र गुलाम मुस्तफा निवासी नीमा थाना गुरुआ जिला गया बिहार के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। कोतवाल खागा आरके सिंह ने बताया कि दो टीमें बनाकर ट्रक बरामद करने का प्रयास चल रहा हैं।

उठ रहे सवाल, कैसे चोरी हो गया ट्रक
खागा। चौकी परिसर से ट्रक चोरी होने की घटना ने पुलिस को हैरानी में डाल दिया है। चर्चा है कि जब चौकी में पुलिस मौजूद थी तो आखिर ट्रक कैसे चोरी हो गया।
जब ट्रक को स्टार्ट किया गया होगा, तो उसका शोर पुलिस के कानों तक गया होगा। अब दो बातें हैं, पहली या तो चोरी के समय चौकी पर कोई था नहीं या फिर पुलिस की मिलीभगत से ट्रक चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed