फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck overturns factory worker after bouncing bike in pit

बांदा-टांडा मार्ग के गड्ढे ने ले ली फैक्टरी कर्मी की जान

Fri, 15 Jan 2021 06:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Truck overturns factory worker after bouncing bike in pit
रमेश कश्यप की फाइल फोटो - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बांदा-टांडा मार्ग के गड्ढों ने एक फैक्टरी कर्मी की जान ले ली। गुरुवार रात गड्ढे में पड़ कर बाइक उछलने से फैक्टरी कर्मी रोड पर जा गिरा।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आए मौरंग लदे ट्रक ने कर्मी को रौंद दिया। कोहरे की वजह से चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर नई बस्ती निवासी बासुदेव का बेटा रमेश कश्यप (40) दिल्ली में फैक्टरी कर्मचारी था। वह छुट्टी लेकर घर आया था। वह गुरुवार रात शाह कस्बे से रिश्तेदार के घर से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

बाइक में पीछेे विष्णु (41) बैठा हुआ था। बांदा टांडा हाईवे अंतर्गत शहर कोतवाली क्षेत्र के केवई गांव के पास उसकी बाइक गड्ढे में जाने से अनियंत्रित होकर गिर गई। तो बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बांदा की ओर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में मामूली रूप से विष्णु जख्मी हुआ। रमेश के पीछे स्कूटी में भतीजा सोनू कश्यप आ रहा था।
सोनू ने बताया कि वह हादसा देखकर हतप्रभ रह गया। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इस दौरान कोहरे के चलते ट्रक भाग निकला। राधानगर चौकी पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।

हादसे से पत्नी अनीता बदहवास हो गई। रमेश अपने पीछे दो बेटियां शिवानी (10) और चुनचुन (7) को छोड़ गए हैं। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हादसे करने वाले ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed