फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   trak kee takkar se naana kee maut, patharaav

ट्रक की टक्कर से नाना की मौत, पथराव

Wed, 24 Apr 2019 12:11 AM IST
fatehpur Published by: प्रतीक दुबे Updated Wed, 24 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
trak kee takkar se naana kee maut, patharaav
accident
 बांदा टांडा हाईवे पर मंगलवार रात निमंत्रण से वापस लौट बाइक सवारों को सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में नाना की मौत हो गई वहीं नाती घायल हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया। कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। बाद में पुलिस ने लाठी पटक कर जाम खत्म कराया। पुलिस ने इलाके के दो लोगों को हिरासत में लिया है।  
विज्ञापन



बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा अमलीगौर निवासी चितान सिंह का बेटा पप्पू सिंह (45) रिश्ते में नाना युवराज सिंह (12) पुत्र मनोज सिंह के साथ बाइक और दूसरी बाइक में युवराज के सगे नाना उदयराज सिंह बिंदकी कोतवाली हसनापुर सानी गांव आए थे। वह निमंत्रण से घर लौट रहे थे। हाईवे पर ललौली थाने के शंकरपुरवा मोड़ के पास सामने ट्रक ने पप्पू सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। पप्पू और युवराज उछलकर रोड में गिरे। हेलमेट न होने से पप्पू सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के आने में देर होने पर प्राइवेट गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। लदिगवां के पास पप्पू सिंह की सांसें थम गई। युवराज की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाद करीब आधे घंटे यातायात बाधित रहा है। शंकरपुरवा गांव के ग्रामीणों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की।
विज्ञापन



मौके पर पहुची एएसपी पूजा यादव व ललौली थाना की फोर्स पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। पुलिस पर पथराव किया। कई वाहनों पर भी पत्थर फएंके। ललौली पुलिस ने एएसपी को बचाने की चक्कर मे लाठियां चलाकर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने पथराव करने के आरोप में ललौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने दो आरोपियों रामखेलावन निषाद पुत्र भिक्खू निषाद व छोटा निषाद पुत्र इंद्रपाल निषाद निवासी शंकरपुरवा थाना ललौली को हिरासत में लिया है। समाज सेवी कंचन मिश्रा ने आक्रोशित भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराया। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि यातायात बहाल कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed