फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic police booths will be built at six intersections of the city

Fatehpur News: शहर के छह चौराहों पर बनेंगे ट्रैफिक पुलिस बूथ

Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Traffic police booths will be built at six intersections of the city
पटेलनगर चौराहा। - फोटो : पटेलनगर चौराहा।
फोटो-18-पटेलनगर चौराहा। संवाद
विज्ञापन


-दूसरे चरण में ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाने की योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के प्रमुख छह चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के बूथ बनेंगे। आवास विकास परिषद अवस्थापना निधि की आठ लाख की धनराशि से बूथों को निर्माण होगा। दूसरे चरण में नगर पालिका ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाएगी। इससे अनियंत्रित यातायात व्यवस्था पर रोक लगेगी।
शहर के राधानगर, जयरामनगर, ज्वालागंज, नगर पालिका तिराहा, शादीपुर और पटेलनगर चौराहे में यातायात पुलिस बूथ बनाने की जिम्मेदारी आवास विकास परिषद को सौंपी गई है। डीएम रविंद्र सिंह ने आवास विकास एक्सईएन को इन बूथों को अवस्थापना निधि से निर्माण कराने के आदेश दिए हैं। ट्रैफिक बूथों पर पुलिस के जवान बारिश और धूप से बचाव भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले चरण में प्रमुख चौराहों पर आवास विकास परिषद ट्रैफिक बूथों का निर्माण कराएगी। बूथ बनकर तैयार होने के बाद दूसरे चरण में नगर पालिका ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाएगी। स्वचलित इस व्यवस्था लागू होने के बाद शहर की अनियंत्रित यातायात व्यवस्था पटरी पर आएगी। यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालक का चालान स्वयं कट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed