फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor trolley turnaround , a death , three injured

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, एक की मौत, तीन जख्मी

Wed, 21 Jan 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley turnaround , a death , three injured

थाना क्षेत्र के कठौता मार्ग पर मंगलवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के दरियावपुर गांव निवासी रामखेलावन के ट्रैक्टर का चालक मकान निर्माण का सामान लेकर कस्बे से गांव जा रहा था। उसे रास्ते में पड़ोसी गांव के बचोली का 18 वर्षीय पुत्र पुरषोत्तम, लक्ष्मणपुर गांव के सर्वेश, शिवदयाल और शिवमंगल निवासी मैकुआपुर मिल गए।
विज्ञापन


ये लोग ब्लाक में आधार कार्ड बनवाने आए थे। उसी ट्रैक्टर से गांव लौट रहे थे। कठौता के जर्जर मार्ग पर खुदे गड्ढे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे ग्रामीणों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक पुरषोत्तम की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण एकत्र हो गए। एसओ मोहम्मद शरीफ खां ने बताया कि चालक की खोजबीन की जा रही है। हादसा सड़क ध्वस्त होने की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed