फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor dragged 50 meters after being hit by a dumper, broken into pieces, driver injured

Fatehpur News: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर 50 मीटर घिसटा, हुए टुकड़े, चालक घायल

Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Tractor dragged 50 meters after being hit by a dumper, broken into pieces, driver injured
बहुआ। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। डंपर से टक्कर के बाद ट्रैक्टर 50 मीटर तक घिसटता चला गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के पास बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर शनिवार रात 11 बजे हादसा हुआ। ललौली के सुजानपुर निवासी धीरेंद्र रैदास उर्फ कन्नी (32) खेत से गेहूं कतराई कर गांव लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर टूटकर कई भागों में बंट गया। डंपर ट्रैक्टर को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को धीरेंद्र रैदास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed