{"_id":"614f6d458ebc3efd065527ab","slug":"toll-staff-fatehpur-news-knp654465553","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोलकर्मियों ने ट्रक चालक व परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोलकर्मियों ने ट्रक चालक व परिचालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौडगरा। बड़ौरी टोल प्लाजा पर फास्टैग से रुपये न कटने पर कर्मियों का चालक से विवाद हो गया। कर्मियों ने चालक के साथ परिचालक को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने चालक व परिचालक को थाने ले गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखकर कार्रवाई करने की बात कही है।
फतेहपुर की तरफ से शनिवार दोपहर खाली ट्रक बड़ौरी टोल पर पहुंचा। टोलकर्मियों ने फास्टैग से टोल न कटने पर दो गुना टोल की मांग की। इस पर विवाद हुआ। ट्रक चालक नागेश्वर शर्मा व परिचालक प्रिंस निवासी कुमार निवासी फैजाबाद को टोलकर्मी पीटने लगे। चालक, परिचालक किसी तरह जान बचाकर भागे। टोल पर जाम लग गया। पीआरवी चालक, परिचालक को ट्रक सहित थाने ले गई।
घटना के समय टोल चौकी पुलिस मौके से नदारद थी। चालक ने अज्ञात टोलकर्मियों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। टोल मैनेजर लखपत सिंह ने बताया कि ट्रक का फास्टैग ब्लैक लिस्टेड है। टोल मांगने पर चालक ने वहीं पर ट्रक खड़ा कर दिया और टोल देने से मना कर दिया। जिससे जाम लगने लगा था। मारपीट की बात गलत है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया है। सीसीटीवी कैमरा देखकर कार्रवाई की जाएगी।