फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   today will declare MLC

इंतजार खत्म: आज घोषित होगा एमएलसी

Sun, 06 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 06 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
today will declare MLC
When the counting site workers Barikeding Collectorate. - फोटो : election

कानपुर-फतेहपुर एमएलसी चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी हो गई है। मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर में शुरू होगी। दोपहर बाद तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। मतगणना स्थल की बैरीकेडिंग का काम पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


तीनों जिलों कानपुर नगर, कानपुर देहात और फतेहपुर में पड़े कुल 4491 वोटों की गणना के लिए डीएम न्यायालय के सामने 10 टेबल लगाए गए हैं। ग्यारहवां टेबल रिजर्व रहेगा। निष्पक्ष मतगणना का गवाह बनाने के लिए प्रशासन वीडियो फोटोग्राफी कराएगा। मतगणना का परिणाम चक्रवार नहीं बल्कि एक साथ अंतिम रूप से घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोग से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक के सामने सभी मतपेटियां खोलकर वोट मिक्स कर दिए जाएंगे। इसके बाद प्रथम वरीयता की मतगणना होगी। अगर किसी प्रत्याशी को जीत का आंकड़ा 2246 नहीं मिला तो दूसरी वरीयता की मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग को पल-पल की सूचना देने के लिए आरओ टेबल पर ही इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। तीनों जिले से कुल 43 मतपेटियां आई हैं। मतपेटियां डीएम न्यायालय के बगल में बने स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखी हैं।


सभी मतपेटियां एक साथ खोलने के बाद मिक्स की जाएंगी और इसके बाद बंडल बनाए जाएंगे। मतगणना उसके बाद शुरू होगी। मतगणना खत्म होने के बाद ही काम बंद होगा। मतगणना के लिए 33 कार्मिकों को शुक्रवार को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed