फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   To be safe, remember loved ones Allah

अपनों के महफूज होने पर अल्लाह को किया याद

Fri, 25 Sep 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 25 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
To be safe, remember loved ones Allah

मक्का शरीफ में हज के दौरान शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ से हाजियों की मौत की खबर सुनकर जिले से गए हज यात्रियों के परिजन दिन भर  परेशान रहे। बेचैनी सेे उनकी सांस अटकी रही।

विज्ञापन



टीवी चैनलों व सोशल मीडिया से हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिले के हज यात्रियों से परिजनों ने फोन कर खैरियत पूछी। हज यात्रियों के महफूज मिलने की खबर मिलने पर परिजनों ने अल्लाह को याद कर शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन



गुरुवार को मक्का शरीफ में हुए हादसे के बाद जिले से गए हज यात्रियों से मोबाइल पर संपर्क न होने पर
बदहवास परिजनों की बेचैनी बढ़ती चली गई। हादसे से सैकडो़ं हज यात्रियों की मौत की खबर पाकर लोगों ने उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की।


उधर, लोग टीवी चैनलों पर चल रही खबरों पर निगाहें गड़ाए रहे। परिजन हादसे की पल पल की खबर लेते रहे। जिले से 251 लोग हज यात्रा पर सऊदी अरब गए हैं। शहर के खलील नगर निवासी नदमुद्दीन मदनी अपनी पत्नी हमीदा बानो के साथ हज पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ से हज यात्रियों की  मौत की खबर सुनकर खलील नगर स्थित उनके घर पर लोग खैरियत लेने के लिए पहुंचने लगे। नजमुद्दीन मदनी के बेटे आसिम अहमद मदनी ने बताया उन्हें हादसे की खबर सऊदी अरब में रहने वाले  दोस्त अब्दुल्ला से मिली।


इसके बाद अब्बू को मोबाइल मिलाया तो कॉल रिसीव होने के बाद कट गई। इसके बाद से वह लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन खैरियत  की खबर नहीं मिल पा रही है। आसिम की चाची रुकैया बेगम ने बताया जब सेहादसे की खबर सुनी है, अल्लाहताला से सभी की खैरियत की दुआ कर रही हूं।


सनगांव के अब्दुल खालिक और उनकी पत्नी वाजिदा बेगम हज यात्रा पर गए हैं। हादसे की खबर सुनकर परिजन परेशान हो गए। अब्दुल खालिक के भाई हाफिज अब्दुल कय्यूम ने मोबाइल मिलाया तो खालिक ने उन्हें बताया वह लोग बिल्कुल परेशान न हों।

वह लोग अपने कैंप में आ गए हैं। उनके कैंप में पहुंचने के बाद हादसा हुआ है। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। खागा से गए मोहम्मद सलीम और उनकी पत्नी इस्लामुन्निशा को सऊदी अरब मोबाइल काल मिलाने  के लिए परिजन परेशान रहे।


पुत्र अय्यूब ने बताया काफी देर बाद अब्बू से बात होने पर जान में जान आई। शहर में पाटी वाली गली के खुर्रम का परिवार भी हज के दौरान हुए हादसे से परेशान है। खुर्रम अपनी पत्नी पत्नी साफिया खातून के साथ सऊदी अरब गए हैं। पति व पत्नी की हिफाजत के लिए दुआएं हो रही हैं।


महाजिरी मुहल्ले के मोहम्मद तैयब भी हज यात्रा पर गए हैं। रिश्तेदार सलीम अनवर ने मोबाइल पर खैरियत मिलने पर राहत की सांस ली। पनी निवासी मुबीन खान के चचेरे भाई हाजी वसीम ने भी मोबाइल कर  मुबीन का हाल चाल पूछा।



जिले में हज प्रशिक्षण शिविर के आयोजक मौलाना उमर शरीफ, शहरकाजी शहीदुल इस्लाम अब्दुल्लाह, सैयदवाड़ा के आरिफ अख्तर अच्छे, मोहम्मद वसीम चच्चू, मोहम्मद अबूजर, मोहम्मद कासिम ने मक्का शरीफ में हुए हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुआ-ए-मगफिरत करने के साथ हिफाजत की दुआ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed