फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tikait group will hold Mahapanchayat on 13th

Fatehpur News: 13 को टिकैत गुट करेगा महापंचायत

Wed, 10 Sep 2025 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Tikait group will hold Mahapanchayat on 13th

विज्ञापन

बिंदकी। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खजुहा ब्लॉक के सेलावन गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में बैठक की। इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर शासन-प्रशासन से समाधान कराने की मांग की। 13 सितंबर को बिंदकी तहसील मुख्यालय में होने वाली महापंचायत की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध कराने, पारादान से खूंटा गांव तक रोड किनारे ड्रेनेज निर्माण समेत अन्य मांग की गई। इस दौरान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार उत्तम, प्रदेश सचिव रामसहाय पटेल, प्रयागराज मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।



मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं व्यापारियों की समस्याएं

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का लखनऊ में हुए प्रांतीय अधिवेशन में बुधवार को व्यापारियों ने जिले के कारोबारियों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा। अधिवेशन में जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, बिंदा प्रसाद अग्रहरि, कुंवारे सिंह समेत अन्य व्यापारी पहुंचे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed