फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   thund

खेत में सिंचाई करने गए किसान की ठंड से मौत

Mon, 03 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
thund
फतेहपुर। दो दिनों से हो रही धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन रात में ठंड ने असर बढ़ा दिया है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गूंझी गांव के किसान शिवनंदन (70) की ठंड से मौत हो गई। शिवनंदन रात में ट्यूबवेल से सिंचाई करने के लिए खेत गए थे। सुबह घर नहीं लौटे तो भाई रघुराज ट्यूबवेल पहुंचे। वहां से शिवंनदन को लेकर पीएचसी गोपालगंज गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह चटख धूप खिली और लोग ठंड से राहत पाने के लिए छत पर पहुंच गए। दोपहर के बाद धूप का असर कम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया। स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चे पार्क और मैदान में खेलकूद करते दिखे। शाम चार बजे के बाद ठिठुरन बढ़ गई। लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। शहर की प्रमुुख सड़कों में सात बजे ही सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि आसमान साफ रहने के कारण दिन में चटख धूप अभी दो दिनों तक होगी। इसके बाद बादलयुक्त मौसम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed