फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three robbers arrested, two absconding including the kingpin

तीन लुटेरे गिरफ्तार, सरगना समेत दो फरार

Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested, two absconding including the kingpin
फतेहपुर। शौक पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को शुक्रवार रात करीब तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि गैंग लीडर समेत दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से लूट के 14 मोबाइल और सराफ से लूटी चांदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल लूट की घटनाएं अक्सर सामने आ रही थीं। खागा कोतवाली क्षेत्र के वनपुरवा निवासी अंकित के साथ 23 नवंबर को मोबाइल लूट बाइक सवार बदमाशों ने की थी। आरोपियों की तलाश में खागा कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने टीम के साथ शुक्रवार रात को नौबस्ता रोड पुलिया के पास पहुंचे।
विज्ञापन

घेराबंदी करके उन्होंने आदिल हुसैन उर्फ बड़ा टमाटर निवासी इजुरा बुजुर्ग, जाकिर हुसैन निवासी चक फतेह मोहम्मद, संजय यादव निवासी चक हजरतपुर गौंती थाना सुल्तानपुर घोष को गिरफ्तार किया। गैंग का सरगना अख्तर हुसैन व उसका एक साथी आलम हुसैन निवासी इजुरा बुजुर्ग सुल्तानपुर घोष मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों के पास से अंकित का लूटा गया मोबाइल और 14 अन्य मोबाइल बरामद हुए। घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, एक तमंचा और 230 ग्राम चांदी के आभूषण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी आदिल ने गैंग के सरगना अख्तर हुसैन ने मिलकर असोथर थाना क्षेत्र में 27 अक्तूबर को सराफा कारोबारी बृजेश सोनी के साथ भी लूट की थी। लूट की 230 ग्राम चांदी बरामद की गई है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उनके पकड़े जाने पर सराफ से बाकी लूट का माल बरामद किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि आरोपी आदिल हुसैन और फरार अख्तर, आलम गुजरात के सूरत में भी काम के बहाने से रहते हैं। जहां लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने के मामले प्रकाश में आए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सूरत के मुकदमों की छानबीन की जा रही है।

आरोपी जाकिर हुसैन और संजय यादव मोबाइल शॉप चलाते हैं। वह रिपेयरिंग का भी काम करते हैं। लूट, छिनैती के 14 मोबाइल इनकी दुकानों से मिले हैं। यह लोग बेखौफ होकर उन मोबाइल को भी इस्तेेमाल करते थे। हालांकि पुलिस 14 मोबाइल किसके हैं, यह पता नहीं लगा सकी है। ये दोनों मोबाइल के उपकरण निकाल लेते हैं। उपकरणों को रिपेयरिंग में बेचते हैं। नए और कीमती मोबाइल की आईएमआई नंबर बदलकर बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed