{"_id":"dc675f4c03ebcfc5ee2743147538f8fa","slug":"three-bdc-and-three-gram-panchayat-members-voting-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बीडीसी व तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बीडीसी व तीन ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग आज
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 21 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संपन्न प्रक्रिया में
विज्ञापन
रिक्त सीटों के लिए 14 पोलिंग बूथों पर रविवार को मतदान होगा। सुबह सात बजे
से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। सभी 14 पोलिंग पार्टियां शाम को
अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गईं। चुनाव की शुचिता कायम रखने के लिए प्रशासन
स्तर से कमर कस ली गई है।
बीडीसी के लिए यह चुनाव खजुहा ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों में होना है। जिसमें आलमगंज का वार्ड नंबर 15 व बनियानी का वार्ड नंबर 63 शामिल हैं। वार्ड नंबर 15 के होने वाले चुनाव के लिए दो बूथ प्राइमरी स्कूल व दो बूथ जूनियर हाई स्कूल में बनाए गए हैं।
वार्ड नंबर 63 के लिए भी इतने ही बूथ बने हैं। जिसमें प्राइमरी स्कूल बनियानी, जूनियर हाईस्कूल बनियानी, प्राइमरी स्कूल शिउरी व संस्कृत विद्यालय करैरा में एक-एक बूथ हैं। हंसवा ब्लाक के हाशिमपुर भेदपुर के वार्ड नंबर 20 की रिक्त बीडीसी सीट के लिए इसी गांव के प्राइमरी स्कूल में तीन बूथ बनाए गए हैं।
ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव मलवां ब्लाक के कंसपुर गुगौली के वार्ड नंबर एक में होना है। इस चुनाव की वोटिंग प्राइमरी स्कूल गुगौली में होगी। इसी प्रकार से इसी ब्लाक के दरवेशपुर के वार्ड नंबर 12 व 13 के लिए होने वाले मतदान को प्राइमरी स्कूल दरवेशपुर बूथ बनाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराया जाएगा। चुनाव में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने दी जाएगी। इन रिक्त सीटों के लिए होने वाले मतदान की मतगणना 23 फरवरी की सुबह आठ बजे से होगी।