{"_id":"58864b4e4f1c1b224ccf418a","slug":"three-arrested-on-charges-of-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के आरोप में तीन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के आरोप में तीन को पकड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक रोककर कागज चेक कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने वसूली के आरोप में हिरासत में लिया है। तीनों अपने को एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बता रहे हैं। ट्रेनी डीएसपी के मांगने पर अथॉरिटी लेटर नहीं दिखा सके। जिसके बाद इन्हें पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। रात तक तीनों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
मलवां थानाक्षेत्र के चितौरा के पास तीन लोग आने जाने वाले ट्रकों को रोककर कागजात चेक कर रहे थे। शाम को इसकी सूचना पुलिस को लगी। जिस पर ट्रेनी डीएसपी संदीप शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक स्कार्पियों खड़ी थी। पास में तीन लोग थे। डीएसपी ने ट्रक रोककर चेक किए जाने का कारण पूछा तो युवकों ने बताया कि वह शहर के कलक्टरगंज स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
फाइनेंस वाली गाड़ियां चेक करने निकले थे। मलवां एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों पर अवैध वसूली का आरोप है। जिस पर इन्हें पकड़ कर लाया गया। पूछताछ में खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताने वाले इन युवकों के पास कंपनी का अथारिटी लेटर नहीं मिला है।
विज्ञापन