फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There is no electricity for 42 hours, even the inverter has failed

Fatehpur News: 42 घंटे से बिजली गुल, इनवर्टर तक दे चुके दगा

Tue, 20 May 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity for 42 hours, even the inverter has failed
बिंदकी। मोहल्ला मीरखपुर का 42 घंटों में से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे मोहल्ले की करीब एक हजार की आबादी दो दिनों से अंधेरे में है। बिना बिजली लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है। 24 घंटे बाद ट्रांसफार्मर बदला भी गया, लेकिन आधे घंटे में ही फुंक गया। इससे मोहल्ले के लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला मीरखपुर का ट्रांसफार्मर रविवार रात 11 बजे ओवरलोड होने के कारण फुंक गया। सोमवार की देर रात 24 घंटे बाद रात 11 बजे ट्रांसफार्मर बदला गया। रात एक बजे विद्युत आपूर्ति शुरू की गई। इसके आधे घंटे बाद ट्रांसफार्मर दोबारा फुंक गया। इससे पूरे क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन

मोहल्ले में 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से 220 कनेक्शन चल रहे हैं। इस ट्रांसफार्मर पर क्षमता से दोगुना से अधिक लोड है। अधिक लोड के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर खराब हो रहा है। गर्मी के पहले विद्युत विभाग के जिम्मेदारों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई। इसका खामियाजा अब मोहल्लेवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इससे 42 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं। गर्मी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का हाल बेहाल है। जेई महमूद आलम ने बताया कि अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा। जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर बदलकर मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed