{"_id":"66f9a5f0b4a2851d40034734","slug":"there-is-a-possibility-of-kidnapping-of-the-girl-after-raping-her-and-then-killing-her-and-throwing-her-body-in-the-ganga-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-122103-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अगवा किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अगवा किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा में फेंकने का आशंका
विज्ञापन
गाजीपुर। पांच दिनों से अगवा किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की आशंका जताई गई है। पिता ने अगवा कर सामूहिमक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस शक के आधार पर तीन संदिग्धों की धरपकड़ कर पूछताछ में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी 23 सितंबर की शाम करीब चार घर से मवेशियों को चारा लगाने गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने खोजबीन के बाद 25 सितंबर को थाने में किशोरी के अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर, जांच के दौरान किशोरी को झिलमी मोहल्ले में 25 सितंबर की रात कुछ युवकों के साथ देखे जाने का पुलिस को रविवार को पता लगा। चर्चा है कि किशोरी को युवक बहला फुसलाकर झिलमी गांव के मंदिर के पास लेकर रात को पहुंचे थे। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। उसका शव बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से रायबरेली जिले के लालगंज की सीमा पर गंगा नदी में फेंक आए हैं। एक युवक और किशोरी के बीच बातचीत का ऑडियो भी वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि मामले में फिलहाल आरोप की जांच की जा रही है। संदिग्धों को पकड़ा गया है। पूछताछ कर किशोरी का सुराग लगाया जा रहा है। हत्या संबंधी साक्ष्य सामने नहीं आया है।