{"_id":"77937d4ca220240c08d0d3eec8f9e290","slug":"then-touch-the-floor-had-rushed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़े तो फिर मंजिल छू कर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़े तो फिर मंजिल छू कर लौटे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में निशक्त पहचान रखने वाले बच्चे शुक्रवार को
विज्ञापन
हर फन के सरताज नजर आए। दौड़े तो फिर मंजिल छू कर लौटे। कैनवास में रंग भरे
तो उकेर कर सामने आए भाव समाज के लिए आइना बन गए। सुलेख हो या फिर
चित्रकला, जिस क्षेत्र में जिस विषय में प्रतिभाग का मौका मिला, उसमें खुद
को साबित करने का सफल प्रयास किया। यही वजह थी कि देखने वाले कायल हो गए।
समेकित शिक्षा के अंतर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय खेलकूद, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 275 निशक्त प्रतिभागियों में हर मैदान जीतने का माद्दा देखते बना।
शारीरिक विकार और अक्षमता इनके हौसलों के आगे परास्त होती रही। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एएलसी कैंप के अखिलेश ने पहला स्थान पाया।
प्राथमिक स्तर की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल हंसवा के महेश ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में एएलसी फतेहपुर की विनीता का सिक्का चला।
जूनियर वर्ग की सुलेख प्रतियोगिता में जूनियर हाई स्कूल मेवली के विवेक पांडेय तथा प्राथमिक वर्ग की इस प्रतियोगिता में प्राइमरी स्कूल सांखा की अमृता पहले स्थान पर रहीं।
प्राथमिक बालक वर्ग में बेरल प्रतियोगिता में एएलसी फतेहपुर के विशोख व बालिका वर्ग से इसी कैंप की लली अव्वल रही। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग से जूनियर हाई स्कूल लाला बाजार के माविया हासिर व बालिका वर्ग से एएलसी की विनीता ने बाजी मारी।
म्यूजिकल चेयर रेस में बालिका वर्ग से प्राइमरी स्कूल मंझूपुर की छाया व बालक वर्ग से एएलसी कैंप के अनिल ने पहला स्थान झटका।