फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   theft in house

दीवार फांदकर घर में घुसा चोर, नकदी-जेवर चोरी

Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
theft in house
खखरेरू। अंदमऊ गांव में बुधवार रात दीवार फांदकर घर में घुसे चोर को घरवालों ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह धक्का देकर भाग निकला। घरवालों ने उसे पहचान लिया। भुक्तभोगी ने नगदी-जेवर चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंदमऊ गांव निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे घर के अंदर किसी के होने की आहट से उसकी नींद खुली। उसने सभी को जगाया। जैसे ही सभी कमरे की ओर जाने लगे तो अंदर से एक युवक बाहर निकला और धक्का मारते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

युवक घर की दीवार फांदकर निकल गया। उसने जब कमरे में जाकर जांच की तो पता चला कि बक्से में रखे करीब पांच हजार रुपये, चांदी की झागल, चांदी की पेटी व सोने की झुमकी गायब थी। सामान बिखरा पड़ा था। श्रवण कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर दीप नारायण सरोज ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed