{"_id":"5fa947268ebc3e9bbe713f2d","slug":"theft-fatehpur-news-knp5933134176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, दो सूटकेस पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोता रहा परिवार, दो सूटकेस पार
विज्ञापन
बिंदकी कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। नई बस्ती में रविवार रात चोरों ने एक घर से तीन लाख का माल पार कर दिया। चोर घर से दो सूटकेस उठा ले गए, जिसमें नगदी और जेवरात रखे थे। सुबह कमरे का सामान अस्त-व्यस्त देख चोरी का पता चला और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नगर तहसील मुख्यालय के पीछे मोहल्ला नई बस्ती में मूलचंद का मकान है। मूलचंद्र मुंबई में शटरिंग का काम करते हैं। पत्नी ममता देवी, बेटियां श्वेता, श्रेया और स्नेहा और बेटा अभिषेक रात में दो कमरों में सोने चले गए। सोमवार सुबह ममता जगी तो घर का सामान तितर-बितर देखकर अवाक रह गई।
कमरे में रखे दो सूटकेस गायब थे। पुलिस ने तफ्तीश की और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। छत पर रखी सीढ़ी का प्रयोग कर कमरे तक पहुंचे और सामान ले गए। ममता ने बताया कि चोर कमरे में रखे दो सूटकेस ले गए, जिसमें 20 हजार की नगदी और जेवरात थे।
विज्ञापन
करीब तीन लाख की चोरी हुई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।