{"_id":"5fa944668ebc3e9bc61cc1cd","slug":"theft-fatehpur-news-knp5933107101","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से साढ़े छह लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से साढ़े छह लाख का माल पार
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बेहटा खुर्द गांव में रविवार की रात एक किसान के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार सोता रहा और चोर आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर सत्तर हजार रुपया और छह लाख रुपये कीमत के जेवरात चुरा ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर भुुक्तभोगी परिवार ने पुलिस को इत्तला की। चोरों ने पचास मीटर की दूरी पर बने एक दूसरे घर भी धावा बोला। हालांकि यहां से वह कुछ भी नहीं ले जा सके। पुलिस ने जल्द ही सुराग लगाकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
बेहटा खुर्द गांव के किसान लक्ष्मण वर्मा के परिजन रविवार की रात भोजन करके अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह नींद खुली तो घर में बिखरे सामान का नजारा देखकर सभी अवाक रह गए। कोठरी में रखी आलमारी का सामान बाहर बिखरा पड़ा था। यही हाल बक्से का था। उसका भी सामान फैला दिया गया था। हालात देखकर भुक्तभोगी किसान ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने लक्षमण के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर बने हरीलाल के घर पर भी चोरी का प्रयास किया। चोर छत के सहारे घर के अंदर दाखिल हो गए और आलमारी भी तोड़ी लेकिन उससे कुछ ले नहीं जा सके।
थाना क्षेत्र में अपराधी किस कदर बेखौफ है। इसका अंदाजा नौ सितंबर को मिर्जापुर गांव में अशोक कुमार के घर से हुई करीब 10 लाख की चोरी से लगता है। दरअसल, अशोक क्षेत्रीय विधायक व सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी के बहनोई है। पुलिस ने इस घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया था। इसका राज अभी तक दफन है।