{"_id":"666f37a2f940bb175a0a6dc4","slug":"the-young-man-who-came-to-his-in-laws-house-hanged-himself-outside-the-village-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-116763-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ससुराल आए युवक ने गांव के बाहर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ससुराल आए युवक ने गांव के बाहर लगाई फांसी
Mon, 17 Jun 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
धाता। नाराज पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल आए युवक ने तनाव में आकर गांव के बाहर पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। लोगों ने पेड से लटका शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धाता थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव निवासी सोहन पासवान ने अपनी बेटी राधा देवी की शादी करीब चार साल पहले कौशांबी जनपद के रमसाहीपुर निवासी महेश पासवान के साथ की थी। राधा के तीन बच्चे भी हैं। रमसाहीपुर में शनिवार की शाम को कहासुनी होने पर राधा नाराज होकर अपने मायके डेंडासई गांव आ गई थी।
पत्नी को बुलाने के लिए महेश रविवार की सुबह घर से निकला और डेंडासई गांव के बाहर एक पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब एक बजे लोगों ने आम के पेड़ पर उसका शव लटकते देखा, तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर परिजन भी बिलखते हुए आ गए। एसओ धाता वृंदावन राय ने बताया कि पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
..................