फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The young man killed in revenge beating

रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 14 Sep 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 14 Sep 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The young man killed in revenge beating

रंजिश में पड़ोसी ने परिजन व साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसपी अनीस अहमद अंसारी ने थाना पुलिस को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

विज्ञापन

खजुहा बड़ी बाजार निवासी मृतक संजय (42) उर्फ बढ़ेरा सिंह की कस्बे में परचून की दुकान थी। शनिवार को ग्राहकों को बुलाने को लेकर संजय का पड़ोसी दुकानदार गांव निवासी अजीत दुबे उर्फ भल्लू से कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में अजीत दुबे का पैर टूट गया था। इसी रंजिश में रविवार सुबह संजय को दावत की बात कहकर अजीत का बेटा अतुल द्विवेदी अपने घर बुला ले गया। वहां चाचा बब्बी दुबे, चचेरे भाई सत्यम पुत्र प्रदीप दुबे व साथी बृजबिहारी पुत्र राधेश्याम बाजपेई निवासी खजुहा मौजूद थे। संजय को घर के पीछे लेकर जाकर शराब पिलाई और सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मरणासन्न हालत में उसे बिंदकी सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से कस्बे में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed