फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The woman died in an accident, bawal

हादसे में महिला की मौत के बाद बवाल

Thu, 01 Mar 2018 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Thu, 01 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
The woman died in an accident, bawal
बांदा-टांडा हाईवे पर भीड़ ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांदा-टांडा हाईवे पर शाह कस्बे में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बाइक सवार दंपति व उनके मामा को गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आ जाने से महिला की मौत हो गई। मामा घायल है। पति को मामूली चोट लगी है। गुस्साए ग्रामीणों ने पत्थर व ईंट डालकर हाईवे जाम कर दिया। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भीड़ ने हाथापाई की। तब पुलिस ने लाठी पटककर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा। चार हमलावरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना गांव निवासी श्रीराम प्रजापति को ससुराल शाह कस्बे में संपत्ति मिली है। वह परिवार संग कई सालों से इस गांव में रहते हैं। बेटे मनोज ने बताया कि दो माह से पैतृक गांव जहानाबाद थाने के कलाना में बड़े भाई दीपक घर का निर्माण करा रहे हैं। दीपक त्योहार पर बाइक से पत्नी गयाश्री (28) को लेकर घर लौट रहे थे। बाइक में तीसरे शख्स मामा जगदीश प्रसाद थे। वह जाफरगंज थाने के बभनपुर गांव में रहते हैं। बेटी के लिए शाह में रिश्ता देखने के लिए साथ आ रहे थे। गाजीपुर थाने के शाह गोपालपुर मोड़ पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक से गिरे। गयाश्री पहिये से कुचल गई। दीपक हेलमेट लगाए थे। उन्हें मामूली चोट लगी। घायल मामा जगदीश को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। चालक ट्रक को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।     
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने ईंट पत्थर डालकर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ प्रभात राय, एसओ गाजीपुर धीरेंद्र सिंह, एसओ ललौली श्रवण सिंह, शाह व राधानगर चौकी का फोर्स पहुंचा। ग्रामीणों ने पुलिस को चालक की गिरफ्तारी, ब्रेकर बनवाने और मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से रोक दिया। पुलिस से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान एसओ गाजीपुर पर ग्रामीणों ने हमला कर बदसलूकी कर दी। इस पर पुलिस ने लाठी पटककर लोगों को खदेड़ा। शव को करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस कब्जे में ले पाई। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई है। आरोपियों के खिलाफ सेवन सीएल समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed