{"_id":"697fa49c38952663fd02de64","slug":"the-union-budget-is-historic-in-public-interest-and-will-accelerate-development-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-148526-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: केंद्रीय बजट जनहित में ऐतिहासिक, विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: केंद्रीय बजट जनहित में ऐतिहासिक, विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
फोटो-07-पटेलनगर चौराहे पर एलईडी लगाकर बजट का सीधा प्रसारण देखते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिक
- फोटो : लालगंज बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
फतेहपुर। लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश किए जाने पर रविवार को पटेलनगर चौराहे पर भाजपा की ओर से एलईडी के माध्यम से बजट का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्रीय बजट जनहित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों के उत्पादन बढ़ाने की योजनाएं शामिल हैं। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए समितियों के विस्तार का प्रावधान किया गया है। इसमें महिलाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है।
खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि बजट में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है। देशभर में एक लाख 50 हजार केयर टेकर स्थापित किए जाएंगे। शुगर और कैंसर सहित सात गंभीर बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता ने कहा कि बजट में जिले को भी बड़ी सौगात मिली है। प्रस्तावित सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में दिल्ली-वाराणसी कॉरिडोर जिले के पास से गुजरेगा। इससे विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही छोटे शहरों और प्रमुख तीर्थस्थलों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए भी प्रावधान किए गए हैं।
जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पशुधन चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। बड़ी संख्या में पशु चिकित्सक तैयार किए जाएंगे। एक अप्रैल से आयकरदाताओं के हित में नए आयकर फार्म लागू होंगे।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने कहा कि बजट पूरी तरह जन उपयोगी है। दुर्घटना बीमा की सभी राशियों को आयकर मुक्त किया गया है। छोटे शहरों के विकास के लिए सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये के अमृत बॉन्ड जारी किए जाएंगे।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, दिनेश बाजपेई, कार्यक्रम संयोजक सुशीला मौर्या, सहसंयोजक प्रदीप गर्ग, पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, पुष्पा पासवान, ज्योति प्रवीण, पंकज त्रिपाठी, राम प्रकाश गुप्ता, जसवंत गिहार, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-07-पटेलनगर चौराहे पर एलईडी लगाकर बजट का सीधा प्रसारण देखते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिक- फोटो : लालगंज बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।