फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The trolley driver died after colliding with a parked DCM from behind

Fatehpur News: खड़े डीसीएम में पीछे से टकराए ट्राॅला चालक की मौत

Mon, 28 Apr 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The trolley driver died after colliding with a parked DCM from behind
औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर औंग थाना क्षेत्र हाईवे पर रविवार भाेर करीब साढ़े चार बजे खड़े डीसीएम में पीछे से ट्राॅला टकरा गया। हादसे में ट्राॅला चालक की मौत हो गई। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटवाया गया। डीसीएम छोड़कर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

औरैया जिला लालपुर नौली निवासी झल्लर सिंह का पुत्र कुलदीप सिंह (23) ट्राॅला चालक था। वह कानपुर की ओर जा रहा था। औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली के पास पहुंचा। पेट्रोल पंप के सामने ट्राॅला खड़े डीसीएम में पीछे से टकरा गया। हादसे के बाद डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गया और दोनों वाहनों के टायर फट गए। ट्राॅला से धुआं भी निकलने लगा। डीसीएम छोड़कर चालक भाग निकला।पुलिस मौके पर पहुंची। ट्राॅला केबिन में चालक कुलदीप फंसा था। दमकल व एनएचएआई की क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से ट्रॉला को डीसीएम से अलग कराया गया। ट्राॅला का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया। चालक की मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष रामानुज यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed