{"_id":"573cca344f1c1b3150ac71e0","slug":"the-student-was-kidnapped-left-bled","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को अगवा किया , लहूलुहान कर छोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र को अगवा किया , लहूलुहान कर छोड़ा
अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 19 May 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
अपहृत छात्र का मेडिकल करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्मा चौराहा इलाके में इंटर पास छात्र को बाइकर्स गैंग उठा ले गया। तीन किलोमीटर दूर ले जाकर लात घूसों और लाठी डंडे से पिटाई की। पुलिस की जांच में मामला बेहद संगीन सामने आया है। कुछ इलाकों के युवक गुटों में बंटे हुए हैं। एक- दूसरे को मौका मिलने पर उठा ले जाते हैं और मरणासन्न हालत में पीटकर छोड़ देते हैं। सीओ सिटी समर बहादुर ने बताया कि अपहरण और मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। गुंडागर्दी पर पुलिस सख्ती से रोक लगाएगी।
पीरनपुर रिफ्यूजी कालोनी निवासी हरिशंकर तिवारी के बेटे सत्यवीर तिवारी आईटीआई रोड पर बुधवार देर शाम चाचा के घर दूध देने आए थे। वापस घर लौटते समय वर्मा चौराहे पर पहुंचे थे। 18 बाइकों पर सवार तीन दर्जन लोग ने सत्यवीर को उठा ले गए। खलील नगर इलाके में बंधक बनाकर एक घंटे तक पीटा। बाद में वापस वर्मा चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। इधर, घटना की खबर से सत्यवीर की परिजन परेशान हो गए। परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने छात्र से पूछताछ के बाद अपहरण और पिटाई की रिपोर्ट दर्ज की।
छात्र ने बताया कि उसे आरोपियों ने 24 घंटे के अंदर पीटने की धमकी दी थी। वह कुछ लोगों को पहचानता है, उन लोगों ने उससे रिश्ते में लगने वाले चाचा आयुष शुक्ला को भी 24 घंटे में पीटने की धमकी दी है, उसकी पिटाई का वीडियो भी बनाया गया है, जिसे वायरल कर एक धर्म के लोगों को संदेश देने की कोशिश करेंगे। सीओ सिटी ने बताया कि दो गुटों के युवा सक्रिय हैं। एक- दूसरे को मौका मिलने पर उठा ले जाते हैं और मारपीट करते हैं। इस मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।