फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The son had fired celebratory shots from his father's licensed rifle

Fatehpur News: पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने की थी हर्ष फायरिंग

Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The son had fired celebratory shots from his father's licensed rifle
फोटो-36-हर्ष फायरिंग का वीडयोग्रैब
असोथर। थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव के युवक का हर्ष फायरिंग का दो सितंबर को वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक पिता की लाइसेंसी बंदूक से बेटे ने बहन की शादी में लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की थी।
विज्ञापन

वीडियो दो सितंबर को एक्स हैंडल पर पोस्ट होने के बाद वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि कुसुंभी गांव निवासी योगेश तिवारी ने बहन की शादी में पांच फरवरी 2023 को फायरिंग की थी।
विज्ञापन

राइफल का लाइसेंस उसके पिता मनोज तिवारी के नाम है। इस दौरान लाइसेंसी शस्त्र का दुरुपयोग किया गया। वीडियो साक्ष्य के आधार पर लाइसेंसी शस्त्र धारक और उसके बेटे पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed