फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The road repaired seven days ago started crumbling

सड़क मरम्मत की हफ्ताभर में खुलने लगी पोल

Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The road repaired seven days ago started crumbling
असोथर/फतेहपुर। प्रेममऊ कटरा से बेरुई तक गड्डा मुक्त हुई सड़क का पैचवर्क सात दिन में उखड़ गया। डामर और गिट्टी बिखरने लगे हैं। पीडब्ल्यूडी के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों ने मानक की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने प्रेममऊ कटरा से बेरुई तक गड्ढायुक्त सड़क का पैच वर्क एक सप्ताह पहले कराया था। यह सड़क प्रेममऊ कटरा से बेरुई, जमलामऊ, छिछनी होकर फतेहपुर को जोड़ती है। ग्रामीण आशीष पांडेय, श्यामलाल, ललित सैनी ने बताया कि असोथर-गाजीपुर के बीच सड़क गड्ढों में बदल गई है। गड्ढों में गिट्टी तो डाली गई है, लेकिन डामर मानक के अनुसार नहीं मिलाया गया। जिससे पैचवर्क उखड़ गया है।
विज्ञापन

कोट:
सड़क में गड्ढों का पैच वर्क किया गया है। उसके उखड़ने की सूचना नहीं है। टीम को भेज कर जांच कराई जाएगी। गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो ठेकेदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार शील, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed