फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The relief in bright sunshine the day , the evening grew cold

चटख धूप ने दिन में दी राहत, शाम को बढ़ी ठंड

Sun, 20 Dec 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 20 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
The relief in bright sunshine the day , the evening grew cold
शनिवार सुबह से चटख धूप से लोगों ने राहत महसूस की। दिनभर लोग धूप का आनंद लेते रहे। ठंड का ज्यादा असर न होने से बाजार में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही, लेकिन शाम होते ही शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। ठंड से बचने के लिए लोगों को रूम हीटर या अलाव का सहारा लेना पड़ा। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर आग जलाकर तापते दिखाई दिए।
विज्ञापन



दो सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से शनिवार को लोगों ने राहत महसूस हुई। सूर्यदेव के दर्शन होते ही लोगों में ताजगी का अहसास होता है। गलनभरी सर्दी से राहत पाने के लिए लोग गुनगुनी धूप का आनंद लेते हैं। छतों और दरवाजे पर लोग धूप सेंकते दिखाई दिए।
विज्ञापन




धूप की वजह से शहर के चौक, हरिहरगंज, कलक्टरगंज, आईटीआई रोड बाजारों में चहल-पहल बनी रही। वहीं कपड़ों की दुकान में ऊनी कपड़े और इलेक्ट्रानिक दुकान से रूम हीटर आदि उपकरण की लोगों ने खरीददारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
दोपहर बाद घड़ी की सुई तीन के पार हुई पारा लुढ़कने लगा और ठंड का असर बढ़ गया। बूढ़े और बच्चे घरों में दुबक गए। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर लोग आग जलाकर ठंड दूर करते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने दरवाजे पर आग जलाए रखी, जिससे गांव के लोगों का शाम तक जमावड़ा लगा रहा।



थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।



कस्बा के सुशील तिवारी, शब्बीर अहमद, आरके लोधी और मलखान यादव ने बताया कि कस्बा से प्रतिदिन एक हजार लोग फतेहपुर, कानपुर, इलाहाबाद और लखनऊ समेत कई शहरों के लिए सफर करते हैं। सुबह और शाम को आने वाले मुसाफिरों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed