{"_id":"697bac9271882c848d0c7837","slug":"the-rear-gate-of-the-108-ambulance-remained-open-and-the-driver-continued-to-drive-on-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-brp1009-148338-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 108 एंबुलेंस का खुला रहा पिछला गेट, हाईवे पर दौड़ता रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 108 एंबुलेंस का खुला रहा पिछला गेट, हाईवे पर दौड़ता रहा चालक
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर 108 एंबुलेंस चालक की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एंबुलेंस का पिछला गेट खुला दिखाई दे रहा है। चालक उसे तेज रफ्तार में हाईवे पर दौड़ाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस करीब 20 किलोमीटर तक इसी हालत में चलाई गई।
हाईवे पर चल रहे एक अन्य वाहन चालक ने यह वीडियो बनाया है। इसमें साफ दिख रहा है कि एंबुलेंस का पिछला दरवाजा पूरी तरह खुला है। गनीमत रही कि उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
वायरल वीडियो को मलवां थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।