फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The motor Funki wells , water crisis

नलकूप की मोटर फुंकी, पानी का संकट

Sun, 10 May 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sun, 10 May 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
The motor Funki wells , water crisis

अमरजई वार्ड के सुंदर नगर कालोनी में नलकूप की मोटर फुंकने पानी का जबरदस्त संकट है। कई बार नगर पालिका में शिकायत के बाद भी मोटर ठीक नहीं कराई गई है। आक्रोशित लोगों ने जाम लगाने की चेतावनी दी है। बाशिंदों ने बताया कि मोटर 21 अप्रैल को फुंक गई थी। इससे कलक्टरगंज, सुंदर नगर कालोनी, हरिहरगंज आदि इलाकों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। मोहल्लेवासी दूर दराज लगे हैंडपंप से पानी लाकर काम चला रहे हैं। आलम यह है कि मोटर जले तीन हफ्ते से अधिक का समय बीत रहा है, लेकिन पालिका के जलकल विभाग को मोटर ठीक कराने की फुर्सत नहीं मिली।

विज्ञापन

पेयजल संकट से जूझ रहे सुंदर नगर कालोनी के रहने वाले एसपी दीक्षित कहते हैं कि कई बार नगर पालिका से शिकायत करने के बाद भी नलकूप की मोटर ठीक नहीं हुई। गर्मी के मौसम में सुबह पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ती है। कलक्टरगंज के रहने वाले महेश प्रसाद अवस्थी ने कहा कि सुबह पानी के लिए दूर लगे हैंडपंप जाना पड़ता है। इन दिनों दिनचर्या भी बिगड़ गई है लेकिन पालिका में बैठे अधिकारी कर्मचारियों से जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सुंदर नगर कालोनी के सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही मोहल्ले वालों के साथ मिलकर चेयरमैन और सभासद से शिकायत करेंगे। केशव राम त्रिपाठी ने कहा कि समझ में नहीं आ रहा कि कब मोटर सही होगी और कब पानी की समस्या हल होगी। पालिका प्रशासन जन समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में आखिर जनता किससे शिकायत करे।
विज्ञापन



इनसेट ---
‘कलक्टरगंज में नलकूप जलने की जानकारी नहीं है। जलकल जेई को भेजकर तत्काल मोटर सही कराई जाएगी। जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी।’ - रश्मि भारती, अधिशासी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed