{"_id":"68d921a21fd7739d2e019932","slug":"the-message-of-women-power-and-society-echoed-in-the-voice-of-the-poem-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1281104-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कविता के स्वर में गूंजा नारी शक्ति और समाज का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कविता के स्वर में गूंजा नारी शक्ति और समाज का संदेश
विज्ञापन
फोटो-04-मुराइनटोला हनुमान मंदिर में कविता पाठ करते कवि। संवाद
फतेहपुर। शहर के मुराइनटोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेंद्र साहित्य सरोवर की ओर से रविवार को काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में कवियों ने नारी शक्ति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत कीं।
कवि शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा, नारी के ही रूप में, नवदुर्गा साकार। जीवन सफल बनाइए, रख उत्तम संस्कार। उन्होंने शहीद भगत सिंह को भी नमन किया, जिसने मां को भेंट चढ़ा दी, चढ़ती हुई जवानी।
कवि केपी सिंह कछवाह ने मां सरस्वती और जीएसटी पर पढ़ा, ज्ञान दायिनी सरस्वती मां, तुम्हें नमन सौ बार... जीएसटी कानून है, जनता को सौगात। डॉ. सत्य नारायण मिश्र ने मां को ज्ञान और ध्यान की दात्री बताया। उमाकांत मिश्र ने जीवन की भावनात्मक उलझनों को स्वर दिए।
विज्ञापन
कवि प्रदीप गौड़ ने पढ़ा, हैं बच्चों की मम्मी भी खुश, घटा जीएसटी का है रेट। इस दौरान डॉ. शिव सागर साहू, राम अवतार गुप्ता, रविंद्र कुमार तिवारी, अनिल कुमार तिवारी ‘निर्झर’ ने भी काव्य पाठ किया।