फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The merciful, kind to the poor, beneficial to Kaushalya appeared...

Fatehpur News: भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी...

Sat, 28 Mar 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The merciful, kind to the poor, beneficial to Kaushalya appeared...
फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद - फोटो : 1
फतेहपुर। जिलेभर के प्रमुख मंदिरों में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे शहर के कालिकन मंदिर में भये प्रगट कृपाला, दीन दयाला, कौशल्या हितकारी... के बीच भगवान राम का जन्म हुआ। घंटा-घड़ियाल और शंख की आवाज के बीच मंदिर जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

शहर के कालिकन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच आरती हुई और भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। यही उत्साह तांबेश्वर और दुर्गा मंदिर में भी देखा गया। भक्तों ने प्रसाद अर्पित कर पूजा-अर्चना कर मनोवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन


जन्मे अवध रघुराई कौशल्या मइया दे दो बधाई...
अमौली। क्षेत्र के मंदिरों में शुक्रवार को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में भव्य दरबार सजाया गया। भगवान की पूजा आरती भोग लगाया गया। जन्मोत्सव पर श्यामा और साधना ने सोहर गाया जन्मे अवध रघुराई कौशल्या मइया दे दो बधाई। सोनम, महिमा, पूनम ने सारे अयोध्या में हल्ला हो गया, राजा दशरथ कौशल्या के घर लल्ला हो गया का गीत गाया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने दरबार में पूजा अर्चना की। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अमौली बस स्टॉप के श्रीराम मंदिर में जयरानी दुबे, रेणुका पांडे, डॉ. उत्प्रेक्षा समेत श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम जन्म के बाद बांटा गया प्रसाद

धाता। क्षेत्र में रामनवमी की धूम रही। धाता, अढौली, लिहयी, डेंडासई में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर नारियल, बतासा, लड्डू आदि का प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने राम नवमी के दिन पूजा-पाठ के बाद व्रत का पारण कर अन्न ग्रहण किया। क्षेत्र के सेमरी स्थित चौसठ देवी मंदिर, नगरुवा, दामपुर, जाम और अढौली में भंडारे हुए।

बड़े भीट बाबा में लगा मेला
खागा। हरदो गांव के बड़े भीट बाबा दरबार में नवमी पर मेला लगा। सुबह से ही दर्शन के लिए लाइनें लगी रहीं। भक्तों ने आस्था के साथ बाबा को झंडा चढ़ाकर मन्नतें मानी। मेले में प्रसाद व पूजन सामग्री के साथ मिट्टी की मटकी और सुराही की जमकर खरीदारी हुई। रामनवमी पर हनुमान मंदिर से श्रीराम की झांकी निकाली गई, जिसमें चेयरमैन गीता सिंह के प्रतिनिधि राम गोपाल सिंह, अजय नाथ, शिवचंद्र शुक्ला मौजूद रहे।


जागरण में झूमे श्रद्धालु, वार्षिकोत्सव का शुभारंभ
बिंदकी। मां काली मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रात्रि जागरण के साथ शुभारंभ हुआ। एसडीएम प्रियंका अग्रवाल ने मां काली का शृंगार किया। कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित मां काली देवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन बृहस्पतिवार की रात में देवी जागरण हुआ। विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने मां की पूजा अर्चना की। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रिंपू द्विवेदी, सूर्य प्रकाश, सुरेश गुप्ता, रजत गुप्ता, अरविंद भारतीय, रौनक गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता मौजूद रहे।

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद

फोटो-13-बुढ़वा के श्रीराम मंदिर में पूजा के बाद सोहर गाती महिलाएं। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed