फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The lock was forcibly inserted in the house, opened

मकान में जबरन डाले ताले को खुलवाया

Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The lock was forcibly inserted in the house, opened
खखरेरू थाना दिवस में समस्याएं सुनतीं डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी राजेश कुमार सिंह। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। समाधान दिवस पर राजस्व और पुलिस संबंधी मामलों की थानों में सुनवाई की गई। खखरेरू थाने में डीएम और एसपी ने मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन

जिले के सभी थानों में 98 प्रार्थना पत्र लेकर शिकायतकर्ता पहुंचे, जिसमें 72 राजस्व और 26 मामले पुलिस से संबंधित रहे। इनमें राजस्व के 10 और पुलिस के पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
खखरेरू थाने में डीएम अपूर्व दुबे और एसपी राजेश सिंह ने नौ लोगों की समस्याएं सुनी। गहबरपुर के गजेंद्र सिंह के मकान पर गोदौरा के सत्यनारायण सिंह ने ताला बंद कर रखा था।
विज्ञापन

जिसे खुलवाने का थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया। डीएम ने भीमपुर में तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टीम भेजी। वहीं संगीता देवी पुत्री मोहनलाल हरसिंहपुर थाना थरियांव ने पति के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका आरोप है कि शादी 2014 में उमरा थाना खखरेरू के विनोद प्रजापति के साथ हुई थी। विनोद ने लुधियाना में रहने के दौरान दूसरी शादी कर ली है। दहेज के सामान दिलवाने की मांग की।
एसपी ने मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया। उसके बाद एसपी ने बैरक, मेस के रखरखाव का निरीक्षण किया और थाना परिसर की बाउंड्री का निर्माण कराने के बात कही।
धाता प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों की जानकारी ली। पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की।

एसपी ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि पीड़ितों की समस्याओं को दूर करें। मामला गंभीर है, तो तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को अवगत कराएं। इसके बाद महिला डेस्क, मालखाना आफिस के अभिलेखों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन पुलिस चौकी किशनपुर का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। ठेकेदारों को जल्दी काम पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed