फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The liquor shop's camera is not working, robbers become a challenge for the police

Fatehpur News: शराब की दुकान का कैमरा खराब, पुलिस के लिए चुनौती बने लुटेरे

Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The liquor shop's camera is not working, robbers become a challenge for the police
फतेहपुर। शराब की दुकान के सेल्समैन से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। दुकान का सीसीटवी कैमरा खराब होने की वजह से लुटेरों की धरपकड़ पुलिस के लिए आसान नहीं रह गई है। वारदात से पहले एक लुटेरा दुकान में शराब लेने पहुंचा था। सेल्समैन ने घटना से पहले उसे दोबारा भी देखा था। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, लेकिन रात को कोहरे की वजह से फुटेज में संदिग्ध कहीं पहचान में नहीं आए हैं।
विज्ञापन

बकेवर सरायं निवासी सुशील शुक्ला बिंदकी खजुहा चौकी के अंतर्गत मुरकुटा गांव स्थित शराब की दुकान में सेल्समैन है। वह बाइक से 18 जनवरी की रात घर जा रहा था। रास्ते में अपाचे सवार बदमाश सेल्समैन को पीटकर 55 हजार रुपये, बाइक, मोबाइल लूटकर भाग निकले थे। लूट के बाद खुलासे में जुटी टीमों ने सेल्समैन से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि करीब रात नौ बजे लुटेरों में शामिल एक लुटेरा दुकान में शराब लेने पहुंचा था। इसके बाद बगल में ही पीने का स्थान बना है। उसी जगह शराब भी पी थी। माना जा रहा है कि पीने वाली जगह पर उसके दो अन्य साथी रहे हैं। तीनों ने योजना के तहत शराब की दुकान बंद होने से कुछ देर पहले सेल्समैन के जाने वाले रास्ते पर रुक गए थे। सेल्समैन ने बताया कि दुकान से मुरकुटा चौराहे के पास दोबारा शराब लेने आए युवक को उसके दो साथियों के साथ देखा भी था। वह नजरादांज कर आगे बढ़ गया था। कुछ देर बाद ही उसका पीछा कर तीनों ने उसके साथ लूट की। दुकान का कैमरा कई दिनों से खराब था, जिससे पुलिस की प्रारंभिक जांच का बड़ा सुराग छूट गया। सीओ वीर सिंह ने बताया कि टीमें घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed