फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The investigation team found the factory closed

जांच टीम को बंद मिली फैक्ट्री

Thu, 24 Sep 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
The investigation team found the factory closed
इलाहाबाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र मलवां के सौंरा स्थित खेतान केमिकल फर्टिलाइजर फैक्ट्री पहुंची और यहां से गैस रिसाव की घटना की जांच की। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैं कलिन ने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री बंद है।
विज्ञापन


इस वजह से कोई बड़ी खामी सामने नहीं आ सकी। कुछ कमियां सामने आई हैं। इन्हें सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। टीम दोबारा फैक्ट्री की जांच करेगी। सब ठीक-ठाक मिलने के  बाद ही इसे चलाने के लिए हरी झंडी देगी। दोबारा ऐसी घटना न हो, इसके लिए फैक्ट्री मैनेजमेंट को चेतावनी भी दे दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले टीम को गांववालों का विरोध भी झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने टीम का घेराव करके न्याय मांगा। इलाहाबाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के  क्षेत्रीय अधिकारी एसबी फ्रैं कलिन अपनी टीम और बिंदकी एसडीएम जेएन सचान के साथ फैक्ट्री पहुंचे तो यहां प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ को हटाया और टीम को लेकर फैक्ट्री पहुंची। टीम ने फैक्ट्री परिसर में बॉयलर से जुड़े लीकेज पाइप की पड़ताल की। लीकेज को वेल्डिंग कराकर दुरुस्त किया जा चुका था। टीम ने कई स्थानों पर जर्जर पाइप व अन्य खामियों को ठीक कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम जेएन सचान ने बताया कि पाइप का लीकेज रात की शिफ्ट में मौजूद कर्मचारियों ने ठीक कर दिया था। ग्रामीणों पर इतना गैस का प्रभाव नहीं पड़ा है। फिर भी जो ग्रामीण प्रभावित हैं, उनकी लिखित शिकायत पर फैक्ट्री की ओर से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।


गौरतलब रहे कि सौंरा स्थित फै क्ट्री से मंगलवार भोर पहर सल्फर डाई आक्साइड गैस का रिसाव होने से पांच गांव सौंरा, रेवाड़ी, मलवां, बरौरा में गैस की धुंध छा गई थी। इससे गांववालों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। तीन बच्चे बीमार हो गए थे। कुछ लोग भी प्रभावित हुए थे। ग्रामीणों ने खेतों की ओर भागकर जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed