{"_id":"69adca6dddafab883f0e730a","slug":"the-innocent-boy-wandered-for-four-hours-and-led-the-police-to-his-home-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150564-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार घंटे भटका मासूम, पुलिस को खुद अपने घर तक ले गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार घंटे भटका मासूम, पुलिस को खुद अपने घर तक ले गया
विज्ञापन
फोटो-43-थाने में शिवकुमार। संवाद
जाफरगंज। कस्बे में रविवार को चार घंटे से लापता दो वर्षीय मासूम पुलिस को थाने के पास रोता हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने बच्चे को चॉकलेट देकर शांत कराया और उसके पीछे-पीछे चलते हुए उसे घर तक पहुंचाया। बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजन ने राहत की सांस ली और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
कस्बा निवासी सीपू दर्जी का दो वर्षीय पुत्र शिवकुमार रविवार सुबह पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह घर का रास्ता भटक गया और लापता हो गया। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो उठे और ग्रामीणों के साथ खेत-खलिहानों में उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच बच्चे को घर से करीब छह सौ मीटर दूर थाने के पास रोते हुए देखा गया। दरोगा ताज हुसैन की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने उसे चॉकलेट देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को थाने के गेट पर छोड़ा और उसके पीछे-पीछे चलने लगी।
विज्ञापन
बच्चा आगे-आगे चलता रहा और पुलिसकर्मी उसके पीछे चलते रहे। कुछ ही देर में बच्चा सीधे अपने घर तक पहुंच गया। बच्चे के घर पहुंचते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। दरोगा ताज हुसैन ने परिजनों को बच्चों के प्रति लापरवाही न बरतने की हिदायत भी दी।