फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The in-laws beat up the married woman and threw her out of the house

Fatehpur News: विवाहिता को पीटकर ससुराल वालों ने घर से निकाला

Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
The in-laws beat up the married woman and threw her out of the house
फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा और घर से निकाल दिया। बांझ होने का ताना भी दिया। पुलिस ने पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के खेसहन निवासी मुन्ना अग्निहोत्री की पुत्री सुमित्रा की शादी सरकी निवासी श्याममुरारी के साथ 18 जून 2018 को हुई थी। सुमित्रा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये और भैंस की मांग करने लगे। बमुश्किल पहली बार विदाई कराई। ससुराल में पति, सास मिथलेश, जेठ मुरारी, जेठानी बरखा, ननद रेनू, नंदोई रानू दहेज के लिए गालीगलौज और मारपीट करते थे। उसके पिता, भाई व रिश्तेदार 25 जुलाई 2018 को चौथी में विदा कराने ससुराल आए। विदाई के समय पिता से ससुरालीजनों ने दहेज की रकम मांगी। पिता ने असमर्थता जताई।
विज्ञापन

किसी तरह मायके और ससुराल आना-जाना बना रहा। ससुरालीजन बच्चे पैदा न होने पर बांझ कहकर अपमानित करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर 19 जनवरी 2023 की रात पीटा और उसे घर से निकाल दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की। कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की। आयोग के आदेश पर ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पति समेत पांच ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed