{"_id":"58deac1b4f1c1b1b4063dbed","slug":"the-impact-of-market-closure-on-sarat-lotakand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ लूटकांड पर बाजार बंदी का मिला जुला असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ लूटकांड पर बाजार बंदी का मिला जुला असर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद बाजार बंदी का दिखा मिला जुला असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सराफा कारोबारी के साथ सरेशाम लूट के मामले मेें व्यापार मंडल का बाजार बंद का दिया गया अल्टीमेटम कारगर साबित नहीं हुआ। बाजारबंदी का मिश्रित असर देखने को ही मिल सका। हालांकि बाद में एसएचओ के जल्द आश्वासन पर दोपहर से पहले बाजार खुल गई।
बता दें कि गुरुवार को चंदागली के रहने वाले सराफ नीरज को अमौली बस स्टाप पर उतरते ही तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया था। सराफ के पास बैग में लाखों रुपये के जेवर थे और बदमाश उसके पीछे उमरिहाबाजार से पीछे लगे थे। एक बदमाश ने सराफ पर गोली भी चलाई लेकिन मिस होने से वह बच गया था। जिसके बाद एक बदमाश ने चाकू से वार कर बैग छीनना चाहा था हालांकि इलाकाइयों के दौड़ पड़ने पर वह बैग नहीं ले जा सके अलबत्ता जेब से पांच हजार रुपये जरूर निकाल कर भाग खड़े हुए थे।
सराफ के साथ हुई वारदात को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आजम मंसूरी ने बाजार बंदी का ऐलान किया था। शुक्रवार को सुबह कुछ इलाकों में बंदी का असर दिखा तो कुछ में यह बेअसर सी रही। बाजारबंदी को लेकर हरकत में आई पुलिस ने व्यापारियों से संपर्क साधा और जल्द से जल्द घटना के खुलासे के संकेत दिए। इस पर व्यापारियों ने साफ कहा कि अगर 24 घंटे में घटना करने वाले हिरासत में नहीं लिए जाते हैं तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद जिनके शटर गिरे थे उन कारोबारियों ने भी दुकानें खोल लीं।