{"_id":"87e0538dfd91c2b7c682c6c734d304a2","slug":"the-fourth-phase-will-nomination-forms-24-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे चरण के नामांकन फार्म 24 से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे चरण के नामांकन फार्म 24 से मिलेंगे
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के चौथे चरण के नामांकन फार्म 24 नवंबर से मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
27 व 28 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। ऐसी दशा में ब्लाकों में
रोशनी के मुक्कमल इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं ताकि निर्वाचन
प्रक्रिया निर्बाध चल सके।
कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में चुनावी संदर्भ में बुलाई गई बैठक में डीएम राजीव रौतेला ने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस चरण के चुनाव धाता, विजईपुर व ऐरायां ब्लाक मेें होना है।
चुनावी प्रक्रिया में आने वाले प्रत्येक दिक्कत को दूर कर लिया जाए। प्रकाश व्यवस्था के मामले में तीनों ब्लाक के बीडीओ से जनरेटर सुविधा उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा।
इसके अलावा डीएम ने आरओ व एआरओ को चुनावी ड्यूटी का अहसास कराते हुए लापरवाही से बाज आने की चेतावनी दी।
बैठक में सीडीओ रामाश्रय, डीपीआरओ जितेेंद्र मिश्रा, डीडीओ मिथलेश सचान, डीआरडीए पीडी आरके गौतम, डीआईओएस नंदलाल यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एलके मिश्र, उपनिदेशक कृषि जीसी कटियार समेत अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।