{"_id":"669451f85d52f1cfc90bfee4","slug":"the-family-members-kept-on-doing-exorcism-innocent-child-lost-his-life-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118089-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: परिजन कराते रहे झाड़फूंक, चली गई मासूम की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: परिजन कराते रहे झाड़फूंक, चली गई मासूम की जान
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के गढ़ा के मजरे संगोलीपुर में सर्प दंश से मासूम की हालत बिगड़ गई। परिजन डॉक्टर के बजाय झाड़फूंक के चक्कर में फंस गए। इससे उसकी जान चली गई।
संगोलीपुर निवासी राकेश निषाद का पुत्र दीपांशु (3) सुबह सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान सर्प ने डस लिया। दीपांशु रोता हुआ घर पहुंचा। सांप के डसने की जानकारी और हालत बिगड़ने पर परिजन पड़ोसी गांव बरियाछ में स्थित विधाता बाबा के मंदिर ले गए। बच्चे को परिजन घंटों झाड़ फूंक कराते रहे। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे फतेहपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां कुसुमकली बेहाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
......................