फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The drunken husband beat Anguished life

शराबी पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर जान दी

Fri, 24 Jul 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Fri, 24 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
The drunken husband beat Anguished life

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मलाका गांव में शराबी पति की पिटाई से तंग आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है। एसओ ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका की सास, पति, नंद और नंदोई कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी भूरा प्रसाद की पुत्री सुनैना (35) की शादी अमर भट्ट  निवासी मलाका थाना गाजीपुर के साथ करीब 15 साल पहले हुई थी। अमर शराब का लती था और अक्सर पत्नी को मारापीटा करता था। शराब के नशे में बुधवार की रात अमर घर पहुंचा था। वह अपने दस साल के  बेटे अनुपम की पिटाई करने लगा। मारपीट का उसकी पत्नी ने विरोध किया। इससे पत्नी पर ही नाराज हो गया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला की चीख पुकार पर उसे बचाने के बड़ा बेटा गुलशन और इलाकाई लोग पहुंच गए। बीच बचाव के बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद महिला घर के अंदर दवा खाने के बहाने से गई थी लेकिन उसने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी गई। मायके वाले मौके पर पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो गई थी। मृतका के भाई सूरज ने थाना पुलिस को घटना की खबर दी। गाजीपुर एसओ संजय सिंह मौके पर पहुंचे। एसओ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के बेटा गुलशन (13) अपने एक साल भाई को गोद में लिए था। उसने बताया कि शराब का लती पिता अक्सर उसकी मां को प्रताड़ित करता था। इस वजह से मां ने आत्महत्या कर ली है। उसका पिता घटना के बाद फरार हो गया है। उससे छोटे चार भाई बहन अनुपम, कंचन, साध्वी, धीरेंद्र हैं। एसओ ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर मृतका की सास, पति, नंद और नंदोई कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed