{"_id":"f60c02e738ee33ce7169930dfa759685","slug":"the-development-happened-after-independence-but-the-decline-has-occurred-in-the-culture-district-judge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के बाद विकास तो हुआ, लेकिन संस्कृति में आई गिरावट- जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के बाद विकास तो हुआ, लेकिन संस्कृति में आई गिरावट- जिला जज
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 09 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज अली जामिन ने कहा कि आजादी के बाद देश का विकास तो बहुत हुआ, लेकिन संस्कृति में गिरावट भी बहुत आई है। समारोह में बिंदकी तहसील में मुंसिफ कोर्ट स्थापित करने का मुद्दा छाया रहा। अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया।
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा कि अधिवक्ता मंदिर के पुजारी की तरह भूमिका निभाते हैैं। उनके माध्यम से अपील न्यायालय तक पहुंचती है। उन्हाेंने अधिवक्ता बेंच से सामंजस्य स्थापित कर ‘न्याय चला निर्धन से मिलने’ की कहावत को सत्यार्थ करने की अपील की। उन्हाेंने बिंदकी में अभी तक मुंसिफ कोर्ट की स्थापना न होने पर चिंता जताई और वक्ताओं की इस मांग में पूरा सहयोग किए जाने का अश्वासन दिया। अपर जिला जज वकार अहमद अंसारी व सीजेएम मनराज सिंह ने भी विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित पदाघिकारियाें को बधाइयां दी।
विज्ञापन
इसके पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम दत्त तिवारी, कानपुर से आए अनूप दुबे, अंशुमान सिंह, इंद्र कुमार सिंह चौहान, सूर्य नारायण मिश्रा आदि तमाम वक्ताओं ने बिंदकी में मुंसिफ कोर्ट स्थापित किए जाने के मुद्दे को बुलंद करते हुए यहां के गौरवशाली इतिहास को दोहराया। अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम शंकर त्रिवेदी ने बिंदकी में मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए पूर्ण सहयोग देने का अश्वासन दिया।
विज्ञापन
इंसेट
निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
बिंदकी। अधिवक्ता संघ के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विप्र नारायण तिवारी महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह गौतम सहित सभी पदाधिकारियों को जिला जज की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी गिरजा शंकर तिवारी ने शपथ ग्रहण कराई। सभी पदाधिकारियों का मौजूद अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर अरुण द्विवेदी, शीतेष तिवारी, सुरेश सिंह चौहान, ओम प्रताप, पवन सिंह आदि अधिवक्ताओं के अलावा पूर्व चेयरमैन अरविंद पप्पू, लोकनाथ पांडेय सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।